लड़की को तीन दिन घर में रखने का आरोप, महिला समेत दो लोगों को पेड़ से बांधकर पीटा
चतरा, नवम्बर 12 -- झारखंड के चतरा जिले में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़की को तीन दिन तक घर में बंधक बनाकर रखने के आरोप में ग्रामीणों ने महिला समेत दो लोगों को पेड़ से बांधकर पीट दिया। घटना बुधवार को बशिष्ठनगर थाना क्षेत्र के घंघरी गांव में हुई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।स्कूल के बाद नहीं लौटी थी घर डीएसपी (मुख्यालय) सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को नाबालिग की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि 15 साल की बेटी का फिरौती के लिए किडनैप कर लिया गया है। शिकायत के मुताबिक, लड़की शनिवार को स्कूल गई थी, लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटी। यह भी पढ़ें- झारखंड के गैंग ने ली CRPF कैंप पर हमला के आरोपी शरीफ की हत्या की जिम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.