महाराजगंज, नवम्बर 14 -- सिन्दुरिया, हिन्दुस्तान संवाद। सिन्दुरिया थाना क्षेत्र एक गांव की युवती को उसी गांव के दो युवक बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गए। युवती के दादा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के मुताबिक युवती की शादी तय हुई है। दहेज के लिए दो लाख पचास हजार रुपये नगदी तथा दो लाख के जेवर भी रखे थे, जिसे दोनों आरोपितों ने युवती को भगाते समय साथ मंगा लिया। पूछताछ में बताया कि उसकी एक आरोपी शैलेन्द्र के साथ शादी हो गई है। अब न रुपये मिलेंगे और न ही युवती घर लौटेगी। तहरीर के मुताबिक धमकी भी मिली। काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपितों शैलेन्द्र तथा भुलई के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.