लड़की को अगवा किए जाने मामले में एक गिरफ्तार
मुंगेर, मई 26 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता।सोमवार को हवेली खड़गपुर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के रमनकाबाद से लड़की को अगवा किए जाने मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उपरोक्त बातों की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि लड़की के पिता ने हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के रमनकाबाद निवासी ने हवेली खड़गपुर थाना में आवेदन देकर अपनी बेटी की शादी की नियत से अगवा किए जाने मामले में रमनकाबाद निवासी ऋषि पासवान का पुत्र करण कुमार को नामजद बनाया था। करण कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.