लड़की को अगवा करने में तीन गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, मई 22 -- बंदरा। हत्था थाना क्षेत्र के एक गांव से मंगलवार को लड़की को अगवा करने में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। थानेदार लोकेश कुमार चौधरी ने बताया कि मामले को लेकर परिजनों ने गुरुवार को आवेदन दिया था। इसमें पीयर थाने के मधैया निवासी नमन कुमार, पिता विजय कुमार सिंह, मां, गौतम कुमार, अमरजीत कुमार को नामजद किया था। विजय सिंह, गौतम, अमरजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.