एक संवाददाता, अक्टूबर 7 -- बिहार के गयाजी में एक नाबालिग लड़की से हैवानियत की गई है। हैवान ने लड़की के ही दुपट्टे से उसका मुंह बांध दिया था ताकि वो चीख भी ना सके। जानकारी के मुताबिक, आंती थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना 29 सितंबर की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी दीपू कुमार को एफआईआर दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की मां ने पांच अक्टूबर को आंती थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार, घटना के दिन किशोरी गांव के बधार में गई थी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता का मुंह उसके ही दुपट्टे से मुंह बांधकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को देने पर किशोरी और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने किशोरी ...