लड़की के लिए काल बन गई गरीबी, मां ने चार साल की बेटी का गला घोंटा, बोली-कैसे पढ़ाते..कहां ब्याह करते
उरई, मई 22 -- Orai News: यूपी के उरई में एक लड़की के लिए गरीबी काल बन गई। जिस महिला ने मासूम बेटी को जन्म दिया, उसी ने मौत की नींद सुला दिया। गरीबी और कलह ने एक मां की मनोदशा इस कदर क्रूर बना दी कि उसने खुद अपने हाथों से अपनी ही बेटी को गला घोट दिया। हैरान करने वाली बात ये है कि बेटी को मारते समय मां के हाथ तक नहीं कांपे। बेटी की हत्या के बाद जब पुलिस ने उससे पूछताछ की- उसके भावहीन चेहरे पर दूर-दूर तक मलाल की छाया नहीं थी। उसने कहा-बेटी को गरीबी के नरक से मैंने मुक्ति दे दी। हमारे खाने का ठिकाना नहीं है। उसे कैसे पढ़ाते.. कहां उसका ब्याह करते। दर-दर भटकने और गरीबी का नरक भुगतने से अच्छा यही था कि अब वह मर जाए। मां के हाथों मासूम बेटी के कत्ल का गम पूरे गांव पर तारी है। शुक्रवार को पड़ोस के घरों में चूल्हे नहीं जले और इन घरों की मांएं अपनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.