हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, दिसम्बर 13 -- बिहार की राजधानी पटना में लड़की के चक्कर में दोस्तों ने मिलकर 17 साल के एक लड़के की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना चौक थाना क्षेत्र के कचौड़ी गली में नारायणी कन्या विद्यालय के पास गुरुवार की रात घटी। सूचना पर जांच में जुटी पुलिस ने तीन किशोरों को पकड़ा है। मृतक की पहचान मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के महादेव स्थान, शिव कॉलोनी धनखेती में रहने वाले मनोज यादव के 17 वर्षीय पुत्र अमर कुमार के रूप में हुई है। वह ई-रिक्शा चलाता था। परिजन का कहना है कि गुरुवार शाम अमर के दोस्तों ने उसे फोन कर बुलाया था। उसके बाद से वह लापता था। लड़की से छेड़खानी को लेकर हुए विवाद को लेकर दोस्तों के बीच कहासुनी हुई थी। इसी क्रम में सभी दोस्तों ने मिलकर अमर की जमकर पिटाई कर दी। उससे वह अचेत हो गया। इसके बाद दो दोस्तों ने मिलकर उसे बाइक से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.