बरेली, अप्रैल 20 -- मीरगंज, संवाददाता।खमरिया आजमपुर में बीती रात दो चोर ग्रामीण के घर में घुस गए। चोर ग्रामीण की बेटी की शादी के लिए रखे जेवर और रुपए चोरी कर ले गए। आठ दिन बाद ग्रामीण की पुत्री की शादी है।खमरिया आजमपुर के अरविंद कुमार शर्मा भांजे की शादी में भात पहनाने शनिवार को शाहबाद क्षेत्र के गांव जलपुरा गए थे। घर के सारे पुरुष भात पहनाने को गए। घर में अरविंद कुमार की पत्नी ओमवती एवं पुत्री रह गए। मां-बेटी खाना खाकर सो गए। रात 11.00 बजे दो चोर उनके घर में घुस गए। आवाज सुनकर मां-बेटी जाग गईं।कमरे को बाहर से बंद कर दिया जिसमें चोर सामान खंगाल रहे थे। चोर दरवाजा तोड़कर भाग गए। दोनों नकाब लगाए थे। आरोप है कि चोर घर में रखे 73000 रुपए, अंगूठी, कुंडल एवं चांदी की पायल चोरी कर ले गए। ओमवती ने रविवार को पुलिस को तहरीर दी।अरविंद कुमार शर्मा की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.