रांची, अप्रैल 28 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से 16 वर्षीय लड़की का जमीन विवाद में रहस्यमय ढंग से अपहरण हो गया। पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है। जांच अधिकारी ज्योति कच्छप द्वारा अज्ञात पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, लड़की 16 मार्च से घर से गायब है। जांच में पता चला है कि पीड़िता ने पूर्व में अरगोड़ा थाना में दो लोगों के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज कराया था। जेल भेजने के बाद दोनों आरोपियों को बाद में जमानत मिल गई। लापता होने से एक दिन पहले 15 मार्च को पीड़िता ने एक आरोपी को अपने घर के पास रेकी करते देखा था। यह भी पढ़ें- लड़की का रहस्यमय ढंग से अपहरण, जमीन विवाद पर जांच शुरू इसकी सूचना उसने अपने मामा को दी थी। तभी से वह गायब है। परिवार में जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बिंदु पर भी पुलिस जांच कर ...