सीतामढ़ी, मार्च 16 -- नानपुर। थाना क्षेत्र के गांव से 5 लाख रुपए के लिए नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया। घटना रविवार की है। इस संबंध में लड़की की मां के लिखित आवेदन पर थाने में तीन लोगों के विरुद्ध एफआईआर हुई है।आवेदन में मां ने कहा है कि अपहरण के बाद आरोपी कोइली के मो लक्की खां ने फोन कर 5 लाख रुपए की मांग की। अपहरण की घटना में दो अन्य आरोपी कोइली के ही रामजी पंडित और अमित कुमार शामिल है। घटना के बारे में लक्की खां के घर शिकायत करने गई तो उसके माता-पिता और परिजनों ने गाली गलौज करते जान मारने की धमकी दी। आवेदक ने पुलिस से बच्ची के बरामदगी की गुहार लगाई है। साथ ही कहा है कि ये लोग अपराधी प्रवृत्ति के हैं।उसके बच्ची के साथ कोई अनहोनी घटना हो सकती है।पूछने पर थानाध्यक्ष रुपेश कुमार ने बताया कि तीन लोगों के विरुद्ध एफआईआर कर मामले की जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.