मुंगेर, मई 23 -- धरहरा, एक संवाददाता। लड़ैयाटांड थानाक्षेत्र में नाबालिग लड़की को जबरन बाइक पर बैठाकर ले भागने का मामला शुक्रवार को पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना रहा। घटना गुरुवार की बतायी रही है, जिसमें बच्ची की सूझबूझ और ग्रामीणों की तत्परता से एक बड़ी वारदात टल गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह भी पढ़ें- नाबालिग को अगवा करने का आरोपित गिरफ़्तारघटना का विवरण पीड़ित के पिता द्वारा थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार उनकी 17 वर्षीय पुत्री दुकान जाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक जबरन उसे उठा कर ले जाने लगा। अचानक हुई घटना से बच्ची सहम गई, लेकिन उसने हिम्मत दिखाते हुए रास्ते में शोर मचाना शुरू कर दिया। बताया जाता है कि न्यू पैसरा के पास आरोपी की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बच्च...