नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- उत्तर प्रदेश के औद्योगिक केंद्र नोएडा में भड़की श्रमिक हिंसा और उसके बाद हुई पुलिसिया कार्रवाई ने राजनीतिक रंग ले लिया है। नगीना सीट से सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने इस मुद्दे पर योगी सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें पुलिसकर्मी सरेराह महिलाओं पर लाठियां बरसाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने 'नारी शक्ति वंदन' के नारों पर तीखे सवाल उठाए हैं।शोषण के खिलाफ आक्रोश का विस्फोट सांसद चंद्रशेखर आजाद ने एक्स पर वीडियो के साथ लिखा कि 13 अप्रैल को नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों का जो व्यापक आक्रोश देखने को मिला, वह कोई सामान्य या अचानक हुई घटना नहीं है। उनके अनुसार, यह वर्षों से चले आ रहे श्रमिकों के शोषण, न्यूनतम से भ...