लड़कियों पर बल प्रयोग देख अत्यंत पीड़ा हुई, छात्र आंदोलन पर मुरली मनोहर जोशी का बड़ा बयान
नई दिल्ली, जुलाई 23 -- दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के आंदोलन पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने छात्रों- खासकर महिलाओं और लड़कियों पर हुए बल प्रयोग पर दुख जताया है। जोशी ने कहा है कि उन्हें यह देखकर अत्यंत पीड़ा हुई कि महिलाओं और युवतियों को निर्मम बल का इस्तेमाल किया गया। ऐसे बल प्रयोग से तो भारतीय समाज का बड़ा हिस्सा विकसित भारत के लक्ष्य से बहुत दूर चला जाएगा। भाजपा के वयोवृद्ध नेता मुरली मनोहर जोशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''यह देखना अत्यन्त पीड़ादायक है कि देश के विभिन्न भागों से आए युवा छात्र कई दिनों से नई दिल्ली की सड़कों पर एकत्रित हैं। उनकी चिंताएं और सरोकार वास्तविक हैं। इन्हें सहानुभूति तथा दूरगामी समाधान की दृष्टि से हल किया जाना चाहिए। मुझे पूरी आशा है कि इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.