प्रयागराज, मार्च 19 -- फाफामऊ, हिन्दुस्तान संवाद। प्रसिद्ध का पूरा मोहल्ला में स्कूटी सवार दो युवतियों ने दिनदहाड़े एक मकान में घुसकर चोरी को अंजाम दिया। चोरी का सामान लेकर जा रही युवतियों की फुटेज मोहल्ले में लगे कई सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। भुक्तभोगी महिला ने फाफामऊ थाने में अज्ञात स्कूटी सवार युवतियों को खिलाफ तहरीर दी है।जानकारी के मुताबिक प्रसिद्ध का पूरा मोहल्ला की विमला देवी का आरोप है कि वह बुधवार दोपहर किसी काम से फाफामऊ बाजार गई थीं। लौट कर आईं तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ था और अंदर रखे करीब एक लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवर व 30 हजार रुपये नकद चोरी हो गए थे। पूछताछ करने और मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर पता चला कि एक युवती ने घर में घुसकर चोरी की और दूसरी लड़की घर के बाहर स्कूटी खड़ी कर इं...