लखनऊ, जून 4 -- मोहनलालगंज की दो किशोरियों को राजस्थान ले गए आरोपी आरोपियों के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कीमोहनलालगंज। संवाददाताशादी के लिए लड़कियों को राजस्थान में बेचने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी मोहनलालगंज की दो किशोरियों को बेचने के लिए राजस्थान ले जा रहे थे। खुलासा होने पर फंसते देख आरोपी दोनों लड़कियों को उनके घर के पास छोड़कर फरार हो गये थे तब से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।मोहनलालगंज के गनियार में नानी के पास रह रही किशोरियों की उम्र 12 व 16 वर्ष है। रायबरेली में रहने वाली रिश्तेदार प्रिया पटेल उर्फ शीला अपनी 17 वर्षीय सहेली के साथ मिलकर किशोरियों को 12 मई को बहला फुसला कर रायबरेली लेकर चली गई थी। यह भी पढ़ें- युवती का दो बार सौदा कर हरियाणा फिर राजस्थान में शा...