लखनऊ, मार्च 12 -- इनीशिएटिव फाउंडेशन की ओर से लड़कियों के नेतृत्व के अनुभव के लिए अयोध्या में शैक्षिक भ्रमण का कार्यक्रम हुआ। अयोध्या भ्रमण में अवध पीपुल्स फोरम में पहुंचकर लड़कियों ने काफी जानकारी हासिल की। फाउंडेशन के निदेशक अमित ने कहा कि शैक्षिक भ्रमण की इस पहल का उद्देश्य किशोरियों को जमीनी स्तर पर सामाजिक न्याय, लैंगिक न्याय, संवैधानिक मूल्यों तथा लोकतांत्रिक अधिकारों पर कार्य कर रहे संगठनों के अनुभवों से परिचित कराना रहा। बताया गया कि नेतृत्व केवल जिम्मेदारियां निभाने तक सीमित नहीं है, बल्कि सही दृष्टिकोण (नजरिया निर्माण), संवेदनशीलता और सामाजिक समझ का विकास भी उतना ही अहम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.