बलिया, फरवरी 25 -- बलिया। शहर से सटे हनुमानगंज में मंगलवार को युवतियों और छात्राओं को ताइक्वांडों के माध्यम से आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। छात्राओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता एवं सर्वांगीण विकास को लेकर आयोजित कार्यक्रम में ताइक्वांडो के जिला सचिव मुन्ना यादव ने छात्राओं को आत्मरक्षा से संबंधित ताइक्वांडो की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में साहस, आत्मविश्वास, अनुशासन, शारीरिक एवं मानसिक मजबूती विकसित करना है। विजय जायसवाल ने छात्राओं में प्रेरणादायक विचारों से आत्मविश्वास एवं उत्साह का संचार किया। इस दौरान सुनील कुमार सिंह, विपिन कुमार, विद्या, प्रीति, जितेश कुमार, शालिनी आदि थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.