लड़कियों को झांसे में लेकर देह व्यापार कराने वाला शातिर धराया
सीतामढ़ी, सितम्बर 24 -- सीतामढ़ी। लड़कियों को बहला-फुसलाकर देश के अलग-अलग राज्यों में ले जाना और उन्हें देह व्यापार के धंधे में धकेलने वाले नेटवर्क तक पहुंचने में सीतामढ़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस नेटवर्क के मुख्य सरगना मंजूर खलीफा को बेगूसराय से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस को सीतामढ़ी से बेगूसराय तक सुराग जोड़ने पड़े। आखिरकार उसका ठिकाना बखरी थाना क्षेत्र के सलौना, नदौल में मिला, जहां 23 सितंबर को विशेष टीम ने छापेमारी कर उसे दबोच लिया। गिरफ्तार मंजूर खलीफा नगर थाना क्षेत्र स्थित रेड लाइट एरिया बोहा टोला वार्ड 09 का निवासी है। इसकी जानकारी गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में प्रेसवार्ता आयोजित कर एसपी अमित रंजन ने दी है। उन्होंने बताया कि एटीएस, कमजोर वर्ग प्रभाग (पुलिस मुख्यालय), पटना से मिले इनपुट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.