चंदौली, मई 2 -- इलिया। क्षेत्र के खरौझा गांव के हिनौती मौजा स्थित हनुमान मंदिर पर हनुमान सेवा समिति की ओर से आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के पांचवें दिन गुरुवार को कथावाचिका शालिनी त्रिपाठी ने विवाह प्रसंग का मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह प्रसंग को विस्तार से सुनाते हुए कहा कि विवाह मानव जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण संस्कार है, जिससे व्यक्ति को दो कुलों के उत्तरदायित्व का बोध होता है। उन्होंने कहा कि राम कथा सुनना मनुष्य का एक महत्वपूर्ण संस्कार है। भगवान के भजन और संकीर्तन से ही पाप और दुख दूर होते हैं। कथा के दौरान प्रभु श्रीराम के जनकपुर आगमन और पुष्प वाटिका प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए।कथावाचिका यह भी पढ़ें- परिवार में प्रेम रहने पर घर में होती है लक्ष्मी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.