लड़कियों की स्कूली शिक्षा में झारखंड 32वें स्थान पर, कौन सा राज्य सबसे पीछे?
रांची, अक्टूबर 11 -- झारखंड में शिक्षा की पहुंच बढ़ी है, लेकिन छह साल या उससे अधिक उम्र की महिला आबादी के स्कूल जाने के मामले में राज्य अब भी राष्ट्रीय औसत से पीछे है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 (एनएफएचएस-6) की रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड की 68 फीसदी महिलाएं ही जीवन में कभी न कभी स्कूल गई हैं। इस तरह झारखंड देश में 32वें नंबर पर है। इससे पीछे सिर्फ एक राज्य है, वो है बिहार। देश का औसत 73.7 फीसदी है। इस सूचकांक में झारखंड देश में 32वें पायदान पर है। आंकड़े बताते हैं कि राज्य में शिक्षा की स्थिति में सुधार के बावजूद महिलाओं तक शिक्षा की पहुंच बढ़ाने की चुनौती बनी हुई है। एनएफएचएस-5 की 2019-21 की रिपोर्ट में झारखंड में यह आंकड़ा 64.5 फीसदी था। इस लिहाज से एनएफएचएस-6 में 3.5 प्रतिशत अंक का सुधार हुआ है। राष्ट्रीय स्तर पर भी यह आंकड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.