लड़कियों की आईडी से ठगने वाले धरे
फरीदाबाद, अगस्त 6 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज साइबर अपराध थाना एनआईटी की टीम ने यौन सामग्री के जरिए जबरन वसूली के एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप पर लड़कियों के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। वीडियो कॉल के जरिए अश्लील वीडियो दिखाकर पीड़ितों की रिकॉर्डिंग करते और फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपये की उगाही करते थे।
गिरोह की गिरफ्तारी विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना एनआईटी में पांच अगस्त को मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस टीम ने जमाई कॉलोनी में छापेमारी कर गिरोह के तीन सदस्यों डीग के कैथवाड़ा निवासी आसिफ उर्फ भस्सू और जमाई कॉलोनी निवासी फैजान और अमान फरीदाबाद को गिरफ्तार कर लिया।
झूठे अकाउंट्स और ठगी का तरीका स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.