मुजफ्फरपुर, अप्रैल 13 -- कांटी। मध्य विद्यालय मधुवन में सोमवार को लट्टू चलाने के दौरान छात्रा की आंख में चोट लग गई। लट्टू का नुकीला हिस्सा छात्रा की आंख में घुस गया। घटना की जानकारी मिलते ही अभिभावक और ग्रामीण स्कूल में हंगामा किया। वे लोग शिक्षकों पर विद्यालय संचालन में लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। सूचना पर पहुंची कांटी पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- मेरठ : केंद्रीय विद्यालय में बच्चों पर मधुमक्खी का हमला, मची अफरातफरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.