हल्द्वानी, फरवरी 28 -- हल्द्वानी, संवाददाता। लटूरिया महाराज आश्रम में शनिवार को फागोत्सव एवं होली मिलन कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया। फूलों की होली और राधा-कृष्ण के मनमोहक भजनों के बीच आश्रम का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय और उल्लासपूर्ण नजर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु के सुमिरन के साथ हुआ। इसके पश्चात विभिन्न भजन मंडलियों ने एक से बढ़कर एक होली गीतों की संगीतमय प्रस्तुति दी। पारंपरिक कुमाऊंनी और ब्रज की होली के गीतों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूमते नजर आए। फागोत्सव का मुख्य आकर्षण राधा-कृष्ण के सुंदर स्वरूप में सजे कलाकार रहे। कलाकारों ने अपनी नृत्य प्रस्तुति से ब्रज की होली के जीवंत दर्शन कराए। इस दौरान डॉ. एससी अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, विपिन गुप्ता, राजीव अग्रवाल, प्रेम गुप्ता, नीरज प्रभात, राधे श्याम, विजय अग्रवाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.