जहानाबाद, अप्रैल 1 -- काको, निज संवाददाता। पाली थाना क्षेत्र के लटनपट्टी गांव में बुधवार की शाम एक फूसनुमा घर में अचानक आग लग जाने से हजारों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी नगीना मांझी का घर देखते ही देखते आग की चपेट में आ गया और पूरा घर जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि स्थानीय लोगों की सूझबूझ और तत्परता के कारण आग को दूसरे घरों तक फैलने से रोक लिया गया, अन्यथा एक बड़ी घटना हो सकती थी। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए और मोटर पंप एवं चापाकलों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर में रखा बिछावन, खाने का राशन समेत हजारों रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो चुका था। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घटना के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.