लटक रहे हाईवोल्टेज तार से किशोर की मौत, सड़क जाम
सोनभद्र, जून 9 -- कोन, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पड़रछ के खड़ार टोला में मंगलवार की दोपहर लटक रहे हाईवोल्टेज तार की चपेट में आकर एक किशोर की मौत हो गई। किशोर खेत की तरफ बकरी चराने के लिए गया था। आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोन-तेलगुड़वा मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। कोन थाना क्षेत्र के पड़रछ गांव के खड़ार टोला निवासी 16 वर्षीय संदीप यादव पुत्र बेचू उर्फ रमाशंकर यादव मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे बकरी चराने के लिए खेत की ओर गया था। यह भी पढ़ें- शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार के करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। संदीप दो भाइयों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.