गंगापार, मई 26 -- कोहड़ार, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में जर्जर और नीचे लटक रहे विद्युत तार एक बार फिर बड़े हादसे का कारण बन गए। सोमवार सुबह बेरी गांव में शौच के लिए घर से निकली एक किशोरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई, जबकि ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है।बेरी गांव निवासी दयाशंकर की 14 वर्षीय पुत्री अर्चना सोमवार सुबह करीब सात बजे अपनी चचेरी बहन सपना के साथ घर से बाहर गई थी। बताया जाता है कि घर से कुछ दूरी पर 11 हजार वोल्ट का बिजली तार काफी नीचे झूल रहा था। यह भी पढ़ें- झूलते हाईटेंशन तार की चपेट में आई युवती, आक्रोश अचानक अर्चना का हाथ तार से छू गया और वह करंट की चपेट में आ गई। तेज झटके से वह गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर पड़ी। साथ मौजूद बहन सपना ...