सोनभद्र, मार्च 11 -- सोनभद्र। नगर पंचायत चुर्क-गुर्मा के वार्ड 10 में वर्षों से लटक रहे बिजली के तार से हादसे का भय बना हुआ है। वार्डवासियों का कहना है कि बिजली विभाग को इस संबंध में बार-बार सूचना दी गई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। नगरवासी रामकुमार, दिलीप कुमार, रामजी, पुनवासी, श्यामजी, निर्मल कुमार आदि ने लटक रहे बिजली के तार को दुरुस्त कराए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...