गंगापार, जून 2 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। मेजा तहसील के नीबी गांव में बिजली का तार जमीन से महज पांच-छह फीट की ऊंचाई पर लटक रहा है, जिससे किसी भी समय बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।गांव के रामछबीले मिश्र, त्रिपुरारीकांत मिश्र, सुनील कुमार मिश्र, पारस नाथ मिश्र, ताड़क नाथ मिश्र, रामरंगीले मिश्र एवं विपुल कुमार शर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि उक्त लटकते तार का केबिलकरण कराया जाए, ताकि संभावित दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...