बलिया, अप्रैल 6 -- बलिया। शहर से सटे माल्देपुर मोड़ से विजयीपुर मोहल्ले को जाने वाले मुख्य मार्ग पर बिजली के जर्जर तार जमीन से महज दो फीट की ऊंचाई पर लटका है। इस सड़क से आवागमन के दौरान जरा सी असावधानी बड़ी दुर्घटना करा सकती है। जिस स्थान पर तार लटका है, वहां गोबर का टाल लगा है, हल्की हवा चलने पर तार का गोबर के टाल से अक्सर स्पर्श हो रहा है। मोहल्लेवासियों ने इसकी सूचना बिजली विभाग के जिम्मेदारों को कई दिन पहले दी है। बावजूद जिम्मेदार मौन धारण किए हैं, जिससे मोहले के लोगों में विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस सड़क से शहर के विजयीपुर के अलावा आधा दर्जन के आस-पास शहर से सटे गांव हजारों लोग दोपहिया, साइकिल और चारपहिया वाहनों से आवागमन करते हैं। यही नहीं ई-रिक्शा का भी इस सड़क पर हमेशा आवागमन होता रहता है। लेकिन विभाग अब तक इसकी सुधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.