लटके एचटी लाइन के तार नहीं हटाए, तीन गायों की मौत
बांदा, जून 1 -- खुरहंड। गिरवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत अर्जुनाह फीडर से जुड़े सौता गांव की ओर जाने वाली 11000 बोल्ट की लाइन में रविवार को शाम तीन गायों की करंट से मौत हो गई। चार दिन पहले आई आंधी की वजह से एचटी लाइन का तार जमीन से महज 5 से 6 फुट की दूरी में लटक रहा है, जिससे आए दिन नंगे तारो में मौत दौड़ रही है। पूर्व में भी कई अन्ना गौवंशो की मौत हो चुकी है। प्रशासन अभी तक हरकत में नहीं आया। ग्रामीण अजीत अवस्थी ने बताया कि पिछले साल भी इसी बिजली की लाइन के आपस में टकराने की वजह से खेतों में आग लग चुकी है। ढीले तारों की सूचना कई बार बिजली उपकेंद्र खुरहंड एवं अन्य उच्च अधिकारियों को दी जा चुकी है। आज तक कोई भी अधिकारी मौके पर झांकने तक नहीं आए। जमीन तक झूलते विद्युत तारों से पूर्व में गांव की दो महिलाएं भी करंट से झुलस चुकी हैं। ग्रामीणों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.