फतेहपुर, मार्च 16 -- फतेहपुर। सरकारी अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। वार्ड में भर्ती मरीजों के बीच जर्जर बिजली के तार खुले में लटक रहे हैं। जबकि अस्पताल में आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं और अधिकांश अस्पतालों ने अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) भी जारी नहीं है। ऐसे में किसी भी आपात स्थिति में बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। जिला अस्पताल समेत कई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आग बुझाने वाले उपकरण या तो मौजूद नहीं हैं या लंबे समय से उनकी जांच और रिफिलिंग नहीं कराई गई है। कई जगहों पर फायर एक्सटिंग्विशर धूल खा रहे हैं और अस्पताल कर्मियों को उनके उपयोग का प्रशिक्षण भी नहीं दिया गया है। हाल ही में देश के विभिन्न हिस्सों में अस्पतालों में आग लगने की घटन...