कटिहार, अप्रैल 20 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में चल रही विकास योजनाओं की धीमी रफ्तार पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की समीक्षात्मक बैठक में विभिन्न अभियंत्रण विभागों की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।बैठक में कटिहार जिले के अंतर्गत संचालित सड़कों, भवनों, आधारभूत संरचना और अन्य विकास कार्यों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। जिन योजनाओं में अलग-अलग विभागों के बीच समन्वय की आवश्यकता थी, वहां जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल समन्वय स्थापित कर बाधाएं दूर करने का निर्देश दिया।डीएम ने सभी विभागों को स्पष्ट आदेश दिया कि प्रत्येक परियोजना की कार्य समाप्ति तिथि तय करें और उसी समय सीमा के भीतर कार्य पूरा कराने के लिए गंभीर प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.