चंदौली, फरवरी 7 -- पीडीडीयू नगर, (चंदौली) । पीडीडीयू नगर के लोहरा त्रिमूहानी क़े पास सड़क किनारे लटकते हाईटेंशन बिजली के तार से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि तार सड़क पर झूलने से राहगीरों की जान पर खतरा बना हुआ है। कुछ दिन पूर्व एक ट्रक में तार छू जाने से तिरपाल में आग लग गई थी। किसी तरह चालक ने कूदकर जान बचाई थी।ग्रामीणों का आरोप है कि किसी भी वक्त बड़ी दुर्घटना हो सकती है.।ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या की शिकायत कई बार अधिकारियों से की गई, लेकिन विभाग ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। प्रदर्शन करने वालों में गणेश, संतोष, रामबली, देवनाथ, राजकुमार, हीरा यादव, मनीष शर्मा, अनिल पासी, सुनील जायसवाल, लाल यादव आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...