सोनभद्र, मार्च 6 -- रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बिशुनपुरवा गांव में शुक्रवार की दोपहर बाद हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बिशुनपुरवा गांव निवासी 76 वर्षीय अमरनाथ ओझा पुत्र गुलाब ओझा अपने नाती के साथ खेत पर गए थे। खेत से लौटते समय रास्ते में करीब चार फीट की ऊंचाई पर लटक रहे हाईटेंशन तार से वह अचानक सट गए, जिससे तेज करंट लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े। घटना को देख साथ में मौजूद नाती ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए और आनन-फानन में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.