अररिया, जून 3 -- फारबिसगंज,एक संवाददाता। फारबिसगंज के मिर्जापुर पंचायत के वार्ड संख्या नौ में रहने वाले दर्जनों महादलित विद्युत उपभोक्ताओं ने बुधवार को लटकते बिजली के तार और लो वोल्टेज बिजली आपूर्ति को लेकर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि 2021 से ही वे लोग अस्थायी व्यवस्था के सहारे बिजली का उपयोग करने को विवश हैं। आपसी सहयोग से पोल और तार का व्यवस्था कर बिजली का कनेक्शन लिया गया था। लेकिन इन पांच सालों में सभी पोल और तार जर्जर हो चुके हैं,जो बड़े हादसों को दावत दे रहा है। लटकते बिजली के तार कई स्थानों पर घरों और खेतों को छू रहा है,जिससे दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती है। यह भी पढ़ें- लटकते बिजली तार और लो वोल्टेज के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एलटी लाइन लगाने की मांग को लेकर...