बलरामपुर, फरवरी 27 -- ललिया। ब्लॉक मुख्यालय शिवपुरा परिसर में बिजली विभाग के केबिल लंबे समय से लटक रहे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। कार्यालय परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों का आना-जाना होता है। ग्रामीणों का कहना है कि खुले और झूलते केबिल से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। महेश, विनोद, केशव व हरिओम ने बताया कि बरसात या तेज हवा में स्थिति और खतरनाक हो जाती है। लोगों ने बिजली विभाग से तत्काल केबिल दुरुस्त कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.