गंगापार, मार्च 8 -- जहां एक ओर सरकार बिजली विभाग द्वारा गांव गांव में बिजली के जर्जर तारों को बदल कर केविल के बंद तारो को को खिंचवा रहा है। वहीं कुछ गांवों में आज भी खुले बिजली के जर्जर लटकते तार सरकार के आदेशों का खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे है। क्षेत्र के पूरे किन्नर गांव में आज भी गांव की गलियों में खुले जर्जर तार लटकते लोगों की जिंदगी से खेलते दिख रहे है। पूरे किन्नर गांव ने निवासी आशीष द्विवेदी ने उक्त जर्जर तार के बारे में बताया कि कई बार विभाग के अधिकारियों को जर्जर तार बदलने के लिए शिकायत की गई। लेकिन आज तक तार नहीं बदले गए। इन तारों के नीचे से ग्रामीणों का आना जाना है यदि समय रहते तारों को नहीं बदला गया तो किसी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.