लज्जा रानी गर्ग के आवास पहुंचे भूपेंद्र चौधरी, श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों से की शोक संवेदना
हापुड़, सितम्बर 19 -- वरिष्ठ भाजपा नेत्री लज्जा रानी गर्ग के निधन के बाद शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री भूपेंद्र चौधरी पिलखुवा स्थित उनके आवास पहुंचे। उन्होंने लज्जा रानी गर्ग के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। भूपेंद्र चौधरी ने लज्जा रानी गर्ग के लंबे संगठनात्मक जीवन और विभिन्न दायित्वों को याद किया। लज्जा रानी गर्ग महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव, प्रदेश उपाध्यक्ष और पश्चिमी क्षेत्र की अध्यक्ष समेत कई जिम्मेदारियां संभाल चुकी थीं। इस दौरान सत्येंद्र सिसोदिया, विभु बंसल, सचिन पुंडीर, नरेश तोमर, अजीत चौधरी, निशांत सिसोदिया, नवीन तोमर और अमित टांक, हिमांशु अग्रवाल समेत अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जोहन राम के निधन से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.