उरई, अगस्त 5 -- कालपी। संवाददाता बुन्देलखण्ड के प्रवेश द्वार कालपी में बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर रोहित मिश्रा का जोरदार स्वागत किया गया। भीषण बारिश के बावजूद सुबह 10 बजे से ही भाजयुमो कार्यकर्ता पंडाल लगाकर जुटे रहे। करीब 4 घंटे विलंब से पहुंचने पर जिलाध्यक्ष अमिय त्रिपाठी लकी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं, ढोल नगाड़ों और क्रेन से भारी हार पहनाकर गदा भेंट की।यमुना पुल पर पहुंचते ही जिलाध्यक्ष अमिय त्रिपाठी ने प्रदेश अध्यक्ष को गोद में उठाकर कार्यकर्ताओं के बीच लाया। इसके बाद स्वागत रैली कालपी, जोल्हूपुर मोड़, चौक, उमरगांव, आटा और हमीरपुर होते हुए निकली। यह भी पढ़ें- Orai News: भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का एट टोल पर किया स्वागत जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर डाक्टर रोहित मिश्रा ने कहा कि...