बस्ती, मई 5 -- बस्ती। छावनी थानाक्षेत्र के लजघटा में रविवार को हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने क्रास दर्ज किया है। एक पक्ष के चार व दूसरे पक्ष से छह लोग नामजद हुए हैं। यह मारपीट पुरानी रंजिश को लेकर हुई थी। मारपीट के मामले में कुछ 11 लोग घायल हो गए थे। पुलिस को दी तहरीर में देवीशरण मिश्र निवासी जलघटना ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर संतोष मिश्र, पंकज, विकास व सूर्य प्रताप ने घर में घुसकर मारपीट की। गाली देते हुए लाठीडंडा चलाया और जान से मानने की धमकी दी। पुलिस ने चारो के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- दो जगहों पर मारपीट, 19 पर एफआईआर दूसरी तरफ पुलिस को दी तहरीर में संतोष मिश्र ने बताया कि शिवपूजन, दुर्गेश, देवीशरण, क्षमा, जगदम्बर, संजू मिश्रा निवासी लजघटा ने भूमि विवाद को लेकर मारपीट की। घर में घुसकर चाकू व धारदार हथियार चल...