बस्ती, मई 4 -- छावनी, हिन्दुस्तान संवाद। छावनी थानाक्षेत्र में रविवार की सुबह जमीनी रंजिश में जमकर लाठी डंडे चले। रविवार की सुबह लजघटा गांव में हुई इस घटना में दोनों पक्षों की छह महिलाएं समेत पांच अन्य व्यक्ति घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पीआरवी टीम दोनों पक्षों को थाना पर ले आई। छावनी थानाक्षेत्र के लजघटा गांव में हुई इस घटना में एक पक्ष के प्रीति, रूबी, संजू, कविता, क्षमा, देवी शरण मिश्रा, मोनू मिश्रा निवासीगण लजघटा थाना छावनी दूसरे पक्ष के सूरज मिश्रा, संतोष मिश्रा, विकास मिश्रा, मीना मिश्रा निवासी लजघटा थाना छावनी घायल हो गए। बताया जा रहा कि दोनों पक्षों के बीच एक मकान को लेकर जमीनी विवाद वर्षों से है। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में खूनी संघर्ष : बदड़ीहा गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, 12 लोग घायल जिस पर दीवानी कोर्ट में...