रिषिकेष, अप्रैल 2 -- गर्मी में वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम को वन विभाग ने ऐहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। लच्छीवाला रेंज के वन क्षेत्र में जमीन पर पड़ी पत्तियों आदि को जलाया जा रहा है। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए फायर लाइन भी तैयार की जा रही है, जिससे आकस्मिक स्थिति में आग को समय रहते नियंत्रित किया जा सके। रेंजर मेधावी कीर्ति ने बताया कि गर्मियों में जरा सी लापरवाही बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। आग का फुकान एक आवश्यक और नियंत्रित प्रक्रिया है। इससे जंगल में मौजूद सूखा ईंधन हट जाता है। आग फैलने की संभावना भी काफी हद तक कम हो जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.