रिषिकेष, अप्रैल 7 -- संजय शर्मा। नगर पालिका और वन विभाग की लच्छीवाला रेंज ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान लच्छीवाला टोल प्लाजा के आसपास पसरे कचरे का इकट्ठा कर निस्तारण के लिए भेजा गया। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि स्वच्छता किसी भी क्षेत्र के विकास का असली पहचान है। नागरिकों की सहभागिता के बगैर स्वच्छ व स्वस्थ समाज की कल्पना भी असंभव है। अधिशासी अधिकारी एमएल शाह ने बताया कि नियमित रूप से पालिका क्षेत्र में सफाई अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रही है। अभियान में वन दरोगा पीएस रावत, सफाई निरीक्षक सचिव रावत, छत्रपाल बिष्ट, सोमनाथ, सीमा मिश्रा, ज्योति असवाल, प्राची उनियाल, भावना, विजय थपलियाल, रजत कुमार, संजू, शैलेंद्र, नीरज कुमार, सुरेंद्र, अजय चौहान, सिद्धार्थ आदि शामिल थे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.