रिषिकेष, अप्रैल 19 -- लच्छीवाला नेचर पार्क में सार्वजनिक शौचालय पर ताला लटका दिया गया है। इससे पार्क में पहुंचने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को दिक्कतें पेश आ रही हैं। शिकायत के बावजूद नगरपालिका प्रशासन शौचालय को खोलने के लिए तैयार नहीं दिख रहा है। गर्मियों के मौसम में यहां प्रतिदिन सैंकड़ों पर्यटक पहुंचते हैं। वहीं यह स्थान डोईवाला-दून हाईवे पर होने के चलते बड़ी संख्या में राहगीरों का भी आवागमन बना रहता है। बावजूद, शौचालय का संचालन नहीं होने से उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। सभासद मनीष धीमान ने शौचालय बंद होने पर नाराजगी जाहिर की है। बताया कि लाखों रुपये खर्च कर यह शौचालय आमजन की सुविधा के लिए बनाया गया है। पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि तकनीकी खामियों के चलते शौचालय को बंद किया गया है। अधिकारियों को निर्देशित कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.