लच्छीवाला नेचर पार्क में बच्चों ने सीखा प्रकृति का पाठ
रिषिकेष, अप्रैल 12 -- समर फेस्ट कार्निवल के अंतर्गत लच्छीवाला रेंज और गोयल एजुकेशनल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में बच्चों के लिए "फील्ड एंड फन डे" का सफल आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को प्रकृति के करीब लाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। रविवार को लच्छीवाला नेचर पार्क में नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास देहरादून के विद्यार्थियों ने पार्क भ्रमण कर सीख और आनंद से भरा दिन बिताया। दिनभर चले आयोजन में बच्चों ने प्रकृति के बीच शैक्षणिक और मनोरंजक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल संरक्षण विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने रंगों के माध्यम से अपनी सोच और संवेदनशीलता को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। भारतीय वन्यजीव संस्थान के युवा विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में बच्चों को वन्यजीव संर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.