लच्छीवाला नेचर पार्क बना पर्यटकों की पहली पसंद
रिषिकेष, मई 10 -- लच्छीवाला नेचर पार्क रविवार के दिन पर्यटकों से गुलजार रहा। बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटकों ने पार्क की हरियाली, शांत वातावरण और प्राकृतिक सौंदर्य का भरपूर आनंद लिया। गर्मी से राहत पाने के लिए पर्यटकों ने प्राकृतिक जलधाराओं में स्नान भी किया, जिससे पार्क में दिनभर रौनक बनी रही। डोईवाला क्षेत्र स्थित लच्छीवाला नेचर पार्क में इन दिनो पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। पार्क में विकसित नेचर एडवेंचर ज़ोन भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रविवार को यहां पर्यटकों की भीड़ दिखी। बच्चों और युवाओं ने टायर और कमांडो नेट, कमांडो नेट ब्रिज, लैडर ब्रिज, बर्मा ब्रिज, मंकी क्रॉलिंग और टायर ब्रिज जैसी रोमांचक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। परिवारों ने इसे सुरक्षित और मनोरंजन से भरपूर अनुभव बताया। रेंज अधिकारी मेधावी कीर्ति ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.