लचर बिजली व्यवस्था से नाराज ग्रामीणों ने की सड़क जाम
सिमडेगा, जुलाई 1 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। बिजली विभाग की लचर व्यवस्था एवं बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष जीसान फिरदौस, तौफीक अख्तर, शमीम अंसारी के संयुक्त नेतृत्व में कुरडेग सिमडेगा मुख्य मार्ग को माइकल किंडो चौक के पास जाम कर दिया। आक्रोशित ग्रामीण सुबह 6 बजे से ही जाम स्थल पर पहुंच गए थे। जीसान फिरदौस ने कहा कि पिछले एक महीने से गांव में बिजली की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। भीषण गर्मी और उमस के इस मौसम में बिजली न रहने से बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों का जीना मुहाल हो गया है। कुरडेग पावर हाउस में कार्यरत बिजली कर्मी अपने मन मुताबिक काम करते हैं। बिजली कर्मी आम नागरिकों का फोन भी रिसीव नहीं करते हैं। पावर हाउस का सरकारी नंबर स्विच ऑफ रहता है। इधर सड़क जाम की सूचना पर बीडीओ एवं थाना प्रभारी जाम स्थल पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.