धनबाद, अप्रैल 29 -- लचर बिजली व्यवस्था से शहरावासी त्रस्त है। जर्जर तारों से करंट गुजर रहा है, जो लोगों के लिए मुसीबत का कारण बन रहे हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बिजली का लोड बढ़ते ही एक फेज बार-बार ट्रिप कर जा रहा है। कमजोर तारों के कारण वोल्टेज में उतार-चढ़ाव बना रहता है, जिससे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब होने का खतरा बढ़ गया है। कई जगहों पर तार टूटने की घटनाएं आम हो गई हैं। रात के समय फॉल्ट आने पर पूरी रात बिजली बहाल नहीं हो पाती। बिजली कटौती के चलते जलापूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है, जिससे लोग परेशान हैं। कई जगहों पर तार टूटने की घटनाएं आम : सरायढेला, लोहार कुल्ही, कार्मिक नगर, सुभाष नगर, आनंद नगर, नूतनडीह, न्यू कॉलोनी, बरमसिया, भूदा, पतराकुल्ही, चांदमारी, धनसार, भेलाटांड़ सहित अन्य जगहों पर जर्जर तारों में करंट दौड़ रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.