सिमडेगा, अप्रैल 17 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बिजली विभाग के कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन बढ़ती बिजली दर, अनियमित बिजली आपूर्ति, खराब ट्रांसफार्मर एवं स्मार्ट मीटर के बील में सुधार आदि की मांग को लेकर किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए बढ़ी बिजली दर वापस लो, अनियमित बिजली आपूर्ति बंद करो, खराब ट्रांसफार्मर जल्द बदलो, स्मार्ट मीटर के नाम पर गरीबों का शोषण बंद करो जैसे नारे लगाए। मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक पुरी ने कहा कि राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण आम जनता त्रस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली दरों में लगातार वृद्धि कर गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है, वहीं दूसरी ओर अनियमित बिजली आपूर्ति से लोगों का जनजीवन अस्त-व...