लचरागढ़ में विश्व आदिवासी दिवस पर खेल प्रतियोगिता आज से
सिमडेगा, जुलाई 31 -- बानो, प्रतिनिधि। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी समाज की संस्कृति,परंपरा में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिताएं शुक्रवार से शुरु होगी। फुटबॉल प्रतियोगिता में बालक वर्ग की 16 टीमों तथा बालिका वर्ग की 8 टीमों को शामिल किया जाएगा। बालक वर्ग के लिए प्रवेश शुल्क 2500 एवं बालिका वर्ग के लिए 2000 रखा गया है। विजेता टीमों को बड़ा एवं छोटा खस्सी पुरस्कार प्रदान किया जाएगा, जबकि बालक वर्ग में सांत्वना पुरस्कार की भी व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति में अलबिनुस लुगुन, विकास लुगुन, विजय लकड़ा, समीर टोपनो, विल्सन लुगुन एवं सिमोन बडिंग शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Simdega News: स्व मुनेश्वर सिंह की स्मृति में फुटबॉल प्रतियोगिता 16 से -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.